रंगरा –  रंगरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर ज्ञानी दास टोला से नरेश मंडल और उसकी पत्नी दुखनी देवी को दहेज हत्या मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मालूम हो कि इसी वर्ष 8 मई को दहेज में मोटरसाइकिल नहीं देने पर खुशबू देवी की हत्या जहर देकर कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया था.

रंगरा के थानाध्यक्ष माहताब खान ने जानकारी देते हुए कहा कि मामले में खुशबू की दादी खरीक थाना क्षेत्र के उष्मानपुर निवासी समतोला देवी के लिखित बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज किया गया था. मामले में पुलिस ने आरोपी पति ज्ञानीदास टोला निवासी शिवम कुमार उर्फ शिवा मंडल को घटना के बाद तुरंत गिरफ्तार कर लिया था जबकि घटना के बाद से ही विवाहिता के सास और ससुर फरार चल रहे थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *