नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल परिवार में बुधवार को मारपीट व हत्या के प्रयास का एक आरोपी परवत्ता पुलिस के गिरफ्त से भाग निकला, जिसे नवगछिया अनुमंडल परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार जमुनिया निवासी मारपीट और हत्या के प्रयास मामले में आरोपी गोपाल कुमार कचहरी परिसर में चहलकदमी कर रहा था.

गुप्त सूचना के आधार पर परवत्ता पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग गया. आरोपी को भागते देख अनुमंडल परिसर में मौजूद पुलिस कर्मी एक साथ आरोपी के पीछे भागे और अंततः अनुमंडल कार्यालय परिसर के मुख्य गेट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा. पुनः गिरफ्तार किए जाने के बाद आरोपी से नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने पूछताछ की है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *