खरीक : गुरूवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर खरीक पुलिस ने थाना क्षेत्र के खैरपुर गौतम मंडल को उसके घर से गिरफ्तार लिया। गौतम दहेज एवं महिला प्रताड़ना मामले के नामजद आरोपी है और लंबे समय से कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रहा था। जिसके कारण उसके खिलाफ संबंधित कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था।
जिसके आधार पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार गुरूवार की देर जेएसआई सूबेदार पासवान और पुलिस टीम के साथ गौतम के घर पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया।

