बिहपुर : बिहपुर के मिलकी गांव में दाता मांगन शाह रहमतुल्ला अलैय के सालाना उर्स पाक में चौथे दिन गुरुवार तक साढ़े चार लाख जायरीनों ने दाता के दर पर हाजिरी लगाई। कई कांग्रेस नेताओं ने भी दाता की मजार चादरपोशी की। इनमें प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव गौरव राय, कांग्रेस नेता ईरफान आलम, जिलाध्यक्ष राधाकृष्ण सिंह, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रोहित आनंद शुक्ला, बिहपुर विस युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सबरार आलम, युवा राजद के जिला उपाध्यक्ष महमूद गजनवी, पैक्स अध्यक्ष रबुल हसन, शाह वकील, अशद राही, अब्दुल रब, जीवन चौधरी आदि शामिल थे।

शुक्रवार को सभी टोलासेवक व स्वच्छताग्राही चादरपोशी करेंगे। उर्स इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष मु.अजमत अली, उपाध्यक्ष मु.ईरफान आलम, सचिव अबुल हसन ने बताया कि उर्स का समापन 28 को होगा। इस दिन बिहपुर थाना पुलिस द्वारा चादरपोशी की जाएगी। भागलपुर जिला औकाफ कमेटी के सदर जनाव मजहर अख्तर शकील चादरपोशी करेंगे। उर्स में विभिन्न जिलों से जायरीनों का आना जारी है। जायरीनों को सेवा व सुविधा उपलब्ध कराने में टोलासेवक व स्वच्छताग्रही भी लगे हुए हैं।

विधि-व्यवस्था पर पुलिस की पैनी नजर : मेले में लोग तारामांची, ब्रेक डांस झूला, हेलीकॉप्टर झूला, मौत का कुआं, जादूघर, सर्कस आदि के साथ खाने-पीने का आनंद ले रहे हैं। मेले में लकड़ी के सामानों की बिक्री ज्यादा हो रही है। उर्स समाप्ति के एक माह बाद तक लकड़ी के सामानों की बिक्री जारी रहती है। उर्स मेले में शांति व विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी निधिरानी, एसडीओ मुकेश कुमार, एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती, बिहपुर बीडीओ सुधीर कुमार, सीओ रतन लाल व इंस्पेक्टर नर्मदेश्वर सिंह चौहान, थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पैनी नजर बनाए हुए हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *