बिहपुर । मिल्की गांव स्थित दाता मांगनशाह रहमतुल्ला अलैह के सलाना उर्स-ए-पाक को लेकर शनिवार को अनुमंडलीय स्तरीय प्रशासनिक बैठक दाता के मजार परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में बताया गया कि उर्स-ए-पाक 9 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसको लेकर तैयारियां चल रही हैं। बैठक में चादरपोशी करने आने वाले जायरीनों की सेवा, सुरक्षा, पेयजल, शौचालय, वाहन पार्किंग, मेडिकल सुविधा, रोशनी, चिकित्सा आदि विषयों पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान एसडीओ उत्तम कुमार ने बताया कि मेले के अंदर लगने वाले झूले का फिटनेस प्रमाण पत्र आवश्यक है। कार्यकर्ताओं के लिए पहचान पत्र की अनिवार्यता होगी। मेले परिसर को सीसीटीवी से लैस करने के लिए कमेटी को सदस्यों को निर्देश दिया गया।
वहीं नायब सदर इरफान आलम ने बताया कि 9 मार्च को रात 12 बजकर 5 मिनट पर पहली चादरपोशी के साथ चादरपोशी का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
बैठक में एसडीओ उत्तम कुमार, विधायक ई. कुमार शैलेंद्र, बीडीओ सतीश कुमार, सीओ बलिराम प्रसाद, आरओ आमिर हुसैन, एसडीपीओ दिलीप कुमार, बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुरारी पोद्दार, पीएचडी जेई मंटू कुमार समेत जिप मोइन राइन, रेणु चौधरी, उपप्रमुख एनामुल आदि मौजूद थे। वहीं मंच संचालन उर्स इंतेजामिया कमेटी के नायब सदर मो. इरफान आलम ने किया।

बैठक में उर्स इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष अजमत अली साहब, सचिव मोहम्मद अबुल हसन, उपसचिव असद राही, समेत महंत नवल किशोर दास, प्रमुख प्रतिनिधि रंजीत चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण उर्फ फोर्ड, मुखिया सलाउद्दीन, राजीव सनगही, सरपंच मिथलेश, प्रमोद सिंह आदि समेत बड़ी संख्या में दोनो पक्षों के गणमान्य लोग व पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे।

