नवगछिया। नवगछिया के पकड़ा निवासी हरेकृष्ण चौधरी ने डुमरिया बुजुर्ग परबत्ता खगड़िया निवासी छोटे दामाद दिलीप कुमार उर्फ टिंकू पर घर पर आकर गोली चलाने का आरोप लगाया है। घटना 29 मार्च की है। उन्होंने दमाद पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। आवेदन में बताया है कि दिलीप ने मेरे बेटे प्रवीण को फोनकर कहा कि अभी तुरंत तुम्हारे घर पहुंच रहे हैं।

कुछ ही देर में वह दो युवकों के साथ कार से घर पर आया। वह शराब के नशे में था। आते ही वह ग्रिल तोड़ने लगा। उसने मेरे बेटे के सीने पर पिस्तौल तान दी। मेरे बेटे के कहने पर उसने उसके ऊपर गोली चला दी जो उसके कंधे के ऊपर से होकर निकल गयी। गोली चलते ही मेरा बेटा बेहोश होकर गिर गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने जब उनके हाथ से पिस्तौल छिनने की कोशिश की तो उसने फायरिंग कर दी। इस दौरान पिस्टल कहीं छिटककर गिर गयी।

पीड़ित ने बताया है कि वह डेढ़ वर्षों से लकवा से ग्रसित है। दिलीप कुमार रिश्ते में उसका छोटा दामाद है। दस वर्षों में अब तक वह 10 लाख रुपये ले चुका है। इधर कुछ दिनों से वह शराब के नशे में घर पर आकर एक लाख रुपये की मांग कर रहा था। रुपये नहीं देने पर मेरे बेटे को गोली मारने और पोते को उठाने की धमकी दे रहा था। उसने उल्टे झूठा केस कर दिया।

वहीं 29 मार्च को दर्ज मामले की जांच करने जब नवगछिया थाने की पुलिस पकड़ा पहुंची तो ग्रामीणों ने कहा कि दिलीप ने झूठा केस किया है। ग्रामीण नवीनेश्वर सिंह, निर्मल सिंह, राजेन्द्र प्रसाद राय, हरेकृष्ण चौधरी ने कहा कि लूटपाट की कोई घटना घटीं ही नही है। उल्टे दिलीप कुमार ने ही हरेकृष्ण चौधरी के बेटे पर पिस्टल तान दी थी। ग्रामीणों ने उसे पकड़ा था वह शराब के नशे में था। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन दिया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *