नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के खगड़ा गांव के विनोद सिंह के खेत मे लगे बांस बिट्टा में अचानक आग लग जाने से गांव में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. आग लगने के बाद लोगों की भीड़ वहां पर जमा हो गई और आग पर काबू पाने कंव लिए प्रयास में जूट गई.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 166
आग लगने की सूचना भाजपा नेता धीरज कुमार ने परबत्ता पुलिस को दिया सूचना मिलने परबत्ता पुलिस ने अग्नि शमन को सूचना दी. सूचना मिलने पर अग्नि शमन दस्ता मौके पर पहुचीं जहां ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया.


बांस बिट्टा में आग कैसे लगी इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली हैं. ग्रामीणों ने कहा की अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो तीन सौ एकड़ में लगी गेंहू की फसल जलकर राख हो जाती.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
