नवगछिया : दारोगा आशीष कुमार हत्याकांड में नवगछिया व्यवहार न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (तृतीय) अमिताभ चौधरी की अदालत ने मंगलवार को अपराधी मिथुन दास पर आरोप गठित किया. अपर लोक अभियोजक देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मिथुन दास पर भादवि की धारा 393, 353, 332, 333, 337, 307, 302, 216ए, 120बी आइपीसी व शस्त्र अधिनियम की धारा 25 वन बी ए, 26, 27, 35 आर्ट्स एक्ट के तहत आरोप गठित किया गया है.
बता दें कि पिछले साल 12 अक्तूबर की देर रात पसराहा के थानाध्यक्ष आशीष कुमार कुख्यात अपराधी दिनेश मुनि की गिरफ्तारी के लिए बिहपुर थाना क्षेत्र के दुधैला दियारा छापेमारी के लिए गये थे. दुधैला दियारा में दिनेश मुनी के छुपे होने की सूचना थी. पुलिस के वहां पहुंचते ही दिनेश मुनि और उसके गिरोह के सदस्यों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

- पिछले साल 12 अक्तूबर की देर रात पसराहा के थानाध्यक्ष अपराधियों से मुठभेड़ में हो गये थे
- शहीद कुख्यात अपराधी दिनेश मुनि की गिरफ्तारी के लिए बिहपुर थाना क्षेत्र के दुधैला दियारा गयी थी पुलिस
- सरगना दिनेश मुनि की गिरफ्तारी को फिर से बनायी जा रही रणनीति

थानाध्यक्ष को सीने और पेट में गोली लग गयी, जिससे वह शहीद हो गये. मुठभेड़ में एक सिपाही दुर्गेश यादव को भी गोली लगी थी. पुलिस ने भी मुठभेड़ के दौरान एक आपरधी श्रवण यादव को मार गिराया था. घटना के बिहपुर थाना में मामला दर्ज किया गया था. मामला दर्ज होने के बाद खगड़िया व नवगछिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पसराहा से दिनेश मुनि गिरोह के सदस्य मिथुन कुमार दास को गिरफ्तार किया था. पुलिस एक बार फिर दिनेश मुनि की गिरफ्तारी के लिए रणनीति बना रही है,


