नवगछिया : थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर चकमैदा के पास मंगलवार को माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र के डुमरिया निवासी सागर राज को गोली मारकर 1.20 लाख रुपये लूट लेने के मामले में नवगछिया टाउन थाने में पीड़ित कर्मी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
Total Downloads: 385
अभी तक पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर पायी है, हालांकि पुलिस बिहपुर थाना व भवानीपुर ओपी क्षेत्र के तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस का मानना है कि सागर ने जहां ऋण के पैसे कलेक्शन किये थे आपरधी वहीं से उसके पीछे लग गये थे. सागर राज को पेट में एक गोली लगी थी जो बगल से निकल गयी थी.उसका इलाज मायागंज अस्पताल चल रहा है

कहते हैं थानाध्यक्ष
नवगछिया के थानाध्यक्ष लालबहादुर ने बताया कि अनुसंधान किया जा रहा है. घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का सुराग लग गया है, पूछताछ के लिए तीन को हिरासत में लिया गया है, जल्द ही अपराधी गिरफ्तार होंगे.

