नवगछिया । खरीक थाना के तुलसीपुर गांव में रविवार को दिनदहाड़े गोलीबारी मामले में सोमवार को भाजयुमो खरीक के प्रखण्ड अध्यक्ष सज्जन भारद्वाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी तुलसीपुर पंचायत के सरपंच गोविंद कुमार के लिखित आवेदन पर दर्ज की गई है।

प्राथमिकी में सरपंच ने सज्जन पर वर्चस्व जमाने और गांव में दहशत फैलाने के उद्देश्य से ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की प्राथमिकी दर्ज करते ही आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है। वहीं, दूसरी ओर सज्जन के पिता अजीत कुमर ने भी सरपंच के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है।

जिसमें सरपंच पर अपने पुत्र को जान मारने की नियत से गोली चलाने का आरोप लगाया है। जिसकी जांच में पुलिस जुट गई है। इधर, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार रूप ने बताया कि सज्जन भारद्वाज खरीक प्रखंड के युवा मोर्चा का अध्यक्ष हैं।

उनका कोई अपराधिक अपराधिक छवि नहीं रही है और ना ही किसी अपराध में संलिप्तता रही है। कल गोलीबारी की घटना सुनने में आई है। यह जांच का विषय है। पुलिस जांच करें और अगर दोषी पाया जाए तो स्वतंत्रता के साथ अपना काम करें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *