किसानों की फसल उनके घर सुरक्षित पहुंचे इसको लेकर पुलिस ने रणनीति तैयार कर ली है। दियारा में किसानों की फसल पर गिद्ध दृष्टि रखने वाले अपराधियों की अब खैर नहीं है। अपराधियों से निपटने और किसानों की फसल कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तैयारी करने, उनके घर तक पहुंचने की दिशा में पुलिस ने कवायद शुरू कर दी है। नवगछिया एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने कहा कि फसल कटनी का समय आ गया है। किसानों की फसल को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने के लिए दियारा में पुलिस अफसरों ने गतिविधि बढ़ा दी है। गंगा और कोसी दियारा में अपराधियों की गतिविधि की मॉनिटरिंग की जा रही है।
नारायणपुर व बिहपुर के कोसी दियारा इलाके में शबनम यादव और उसके गिरोह की सक्रिय होने की जानकारी मिली है। इसके अलावा खरीक थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में भी कुछ अपराधी सक्रिय हैं। वैसे अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है।
Total Downloads: 105
पुलिस पहले दियारा में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाएगी। इसके बाद फसल कटनी शुरू होने के साथ ही दियारा में पुलिस की गतिविधि तेज कर दी जाएगी। तीन थानां की पुलिस टीम दियारा में लगातार अभियान चलाएगी। किसानों और उनकी फसल की सुरक्षा को लेकर दियारा में घुड़सवार दल को भी लगया जाएगा। किसानों को कोई धमकी दे तो इसकी सूचना पुलिस को दें, उनका नाम गुप्त रखा जाएगा।

राष्ट्रपति मेरिटोरियस अवार्ड मिलने पर एसडीपीओ को भाजपाइयों ने दीं शुभकामनाएं, अंगवस्त्र भी दिए
एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती को राष्ट्रपति मेरिटोरियस एवार्ड से सम्मानित किए जाने पर सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल के नेतृत्व में पार्टी नेताओ ने उन्हें बधाई दी। भाजपाइयों ने उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया। मालूम हो कि बिहार पुलिस सप्ताह कार्यक्रम के तहत पटना पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा दिए गए मेडल व प्रमाणपत्र देकर एसडीपीओ को सम्मानित किया था। एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती को विभाग में सराहनीय सेवा के लिए यह अवार्ड मिला था। अवार्ड की घोषणा राष्ट्रपति ने वर्ष 2017 में की थी। एसडीपीओ को इसके पहले तीन बार राष्ट्रपति गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। मौके पर अरविंद चौधरी, पंकज शर्मा, रंजीत झा, राजेश झा, कन्हैया कुमार व सुधीर मंडल मौजूद थे।
एसडीपीअाे प्रवेंद्र भाारती।

