नवगछिया । रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर के सरस्वती मेले के दूसरे दिन भी महादंगल का आयोजन किया गया। आयोजन पूर्व मुख्य अतिथियों की ओर से ध्वजारोहण व फीता काटकर उद्घाटन किया गया। वहीं कुश्ती में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश, बनारस, दिल्ली, हरियाणा, बिहार सहित अन्य राज्यों के महिला एवं पुरुष पहलवान पहुंचे। इस दौरान कुश्ती देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे।

कमेटी की ओर से महिलाओं की कुश्ती दिखाने के लिए प्रोजेक्ट भी लगाया गया। कार्यक्रम में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिक संख्या में पुलिस जवान तैनात किये गये थे। जिसकी मॉनिटरिंग रंगरा थानाध्यक्ष सुजीत वारसी कर रहे थे। यूपी के जवाहर पहलवान और दिल्ली की वैशाली पहलवान के बीच मुकाबला जबरदस्त रहा। वैशाली ने जीत दर्ज कर खूब तालियां बटोरी। वहीं 51 जोड़ी पहलवानों ने अपने जोर आजमाए।

बनारस के भोलू पहलवान एवं हरियाणा के मनोज पहलवान और भागलपुर के फोटो पहलवान के साथ यूपी के विशाल के बीच मुकाबला अटका रहा। दर्शकों की भीड़ विजेता घोषित होने की प्रतीक्षा में शोर मचा रही थी। देर शाम तक भी इन सबों का निर्णय नहीं हो सका। अतः सभी सफल पहलवानों को उचित इनाम कमेटी ने भेंट कर कुश्ती प्रतियोगिता का समापन किया। वहीं देर रात जागरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

शनिवार सुबह प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। मौके पर आयोजन समिति की ओर से व्यवस्थापक कुमोदी यादव, अध्यक्ष मुकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष इंदल यादव, उद्घोषक मदन रंगीला, नंदलाल यादव, निर्णायक मंडली में कुमार गौरव, सुबोध यादव, उपेंद्र यादव, उमेश यादव, राजेंद्र शर्मा, बेचन यादव, अनंत कुमार, केदार यादव सहित सैकड़ों सदस्यों ने मेला आयोजन में भरपूर सहयोग दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *