नवगछिया: कटिहार-बरौनी रेल खंड पर रविवार को दिल्ली जाने वाली तीन ट्रेन के रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार को दिल्ली जाने वाली सीमांचल, महानंदा एवं नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के रद्द रहने से नवगछिया स्टेशन पर दिल्ली जाने के लिए पहुचे यात्रियों को ट्रेन के रद्द होने की जानकारी मिलने के बाद निराश होकर वापस घर लौटना पड़ा।

मधेपुरा के चौसा से दिल्ली मजदूरी करने के लिए जा रहे यात्री शोभन मंडल, राजेश मिस्त्री, अशोक कुमार ने बताया कि वह दिल्ली जाने के लिए घर से आए थे। लेकिन दिल्ली जाने वाली सभी गाड़ी रद्द होने के कारण वापस घर लौटना पर रहा है।

रात भो हो गई है। नवगछिया स्टेशन पर लगे रेलवे सूचना बोर्ड के अनुसार सीमांचल एक्सप्रेस व नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन रविवार से बुधवार तक रद्द रहेगी। जबकि महानंद एक्सप्रेस रविवार को रद्द थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *