नवगछिया। नई दिल्ली से गुवाहाटी जाने वाली गाड़ी संख्या 22450 गुवाहाटी पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में नई दिल्ली से भागी प्रेमी जोड़े को नवगछिया आरपीएफ पुलिस पदाधिकारी द्वारा नवगछिया जीआरपी के सुपुर्द किया गया। इसके बाद नई दिल्ली से आए बवाना थाना के दो हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार और महिला हेड कांस्टेबल शशि बबलू को प्रेमी युगल को सुपुर्द कर उसे राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली भेजा गया।

नवगछियाआरपीएफ पुलिस द्वारा बताया गया कि जीआरपी के माध्यम से पुलिस पदाधिकारी एवं परिजनों को सौंपने की बात सामने आने पर हम लोगों ने नवगछिया जीआरपी को उसे दे दिया।

नवगछिया जीआरपी थाना अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि आरपीएफ पुलिस पदाधिकारी ने प्रेमी जोड़ों को नवगछिया आरपीएफ के पास सुपुर्द कर इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। इसके उपरांत परिजन एवं दिल्ली पुलिस के आने के बाद उसे सौंप दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *