नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर बिंदटोली के पास स्पर संख्या आठ पर सोमवार के सुबह भीषण कटाव होने से लगभग सत्तर मीटर स्पर कटाव की भेंट चढ़ गया। कटाव होते ही अफरा तफरी मच गयी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 83
सूचना मिलने पर जल संसाधन विभाग के अभियंताओं द्वारा फ्लड फायटिंग कार्य प्रारंभ करवाया गया। बालू भरी बोरियों व बंबू राउल डाल कर कटाव को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
मुख्य अभियंता ई. अनिल कुमार कटाव की जानकारी मिलते ही कटाव स्थल पर पहुंचे और आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि कटाव रोकने के लिए लगातर प्रयास किया जा रहा है। मौके पर अधीक्षण अभियंता व कार्यपालक अभियंता भी मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
