नवगछिया : बढ़ती ठंड को देख सोमवार को लायंस क्लब नवगछिया टाउन के सौजन्य से भवनपुरा पंचायत के दुर्गा मंदिर प्रांगण में जरूरतमंदों के बीच 60 कंबल का वितरण किया गया. कंबल वितरण कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों के साथ सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सच्चिदानंद सिंह का सहयोग रहा.

अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन विनोद कुमार चिरानियां व संचालन क्लब सचिव लायन प्रवीन कुमार केजरीवाल तथा संयोजक लायन जयशंकर प्रसाद मंडल थे. मुख्य अतिथि मुखिया विनीत कुमार सिंह व सम्मानित अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक वासुदेव प्रसाद यादव, राजेन्द्र ठाकुर थे. कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर लायन पवन कुमार सर्राफ, लायन अजय कुमार रुंगटा,

लायन कमलेश कुमार अग्रवाल, लायन प्रो विजय कुमार, लायन सुरेन्द्र कुमार चौधरी, लायन अभय प्रकाश मुनका, लायन नरेश केडिया, लायन मनोज कुमार सर्राफ, दीपक चिरानियां व स्थानीय लोगों का सहयोग रहा. मुखिया विनीत कुमार सिंह क्लब की ओर से किये गये सेवा भाव की सराहना की व इस पुण्य कार्य में सहभागी बनने की इच्छा जतायी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *