नवगछिया: विक्रमशिला सेतु पर जाम की स्थिति यथावत है. सोमवार को भी विक्रमशिला सेतु और पथ पर जाम रहने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार सोमवार को पुल पर सुबह में एक ट्रक खराब हो गया जिसके कारण करीब तीन घंटे तक लोगों को भयानक जाम का सामना करना पड़ा तो दोपहर बाद सेतु पर ही फिर एक ट्रक खराब हो गया

जिसके कारण देर शाम से देर रात तक सेतु व पथ पर भयानक जाम लगा था. देर शाम खराब ट्रक को हटाने का कार्य पुलिस स्तर से करवाया जा रहा था. सोमवार को भी भागलपुर आने जाने में चार घंटे से भी अधिक का समय लग रहा था. देर शाम सेतु पर कई बातार वाहनों और दुल्हों के भी फंसे होने की सूचना मिली है.

ट्रेफिक थानाध्यक्ष ने कहा : जाम से जूझने के लिए नहीं है एक भी सिपाही

जाह्नवी चौक ट्रैफिक थाना प्रभारी जयनाथ ने बताया कि उनके पास महज तीन आरक्षी है. तीनों छुट्टी में चले गये हैं. अब महज तीन पदाधिकारियों जिनमें एक वे भी है के सहारे जाम हटाने का कार्य चल रहा है. थानाध्यक्ष ने कहा कि गृह रक्षा वाहनी के जवानों को दिया गया है लेकिन वे लोग जाम से पिनटने के लिए सक्षम नहीं है. उन्होंने कहा कि वरीय पदाधिकारियों से थाने में आरक्षियों की प्रतिनियुक्ति करने की मांग उनके स्तर से की गयी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....