खरीक: खरीक थाना क्षेत्र के चोरहर निवासी पप्पू पासवान का पुत्र सूरज पासवान को दूसरा विवाह करने का प्रयास करने के आरोप में खरीक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.इस मामले में गिरफ्तार युवक की बहन सोनी देवी ने अपने भाई पर आरोप लगाया है कि उसकी ननद पूजा18 वर्ष के साथ उसका भाई पूर्व में ही मंदिर में विवाह कर लिया है और अब दूसरा विवाह करना चाह रहा है.महिला का कहना है कि मेरा भाई मेरे ननद को छोड़कर किसी दूसरे लड़की से विवाह नही कर सकता.
Total Downloads: 115
इस बाबत लड़की की ननद आरोपित युवक का बहन सोनी देवी ने ख़रीक रहना को लिखित आवेदन देकर शादी की तैयारी कर रहे युवक को अविलंब गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है.पीड़िता की बयान पर खरीक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर शादी का विधि व्यवहार कर रहे युवक को उसके अपनी बहन के बयान पर गिरफ्तार कर लिया है.

वहीं युवक ने कहा कि इसमें उसका कोई दोष नही है उसका किसी लड़की से कोई संबंध नही है.जानबूझ कर उसे उसका बहन और अन्य पक्ष के लोग फंसाने का षड्यंत्र रचा रहे हैं.इस संदर्भ में कई महिलाएं देर शाम तक लड़के को ले जाने के लिए थाने में डटे रहे.इस संदर्भ में खरीक थानाध्यक्ष दुबे देवगुरु ने बताया कि बताया कि लड़की के बयान पर कार्रवाई की जाएगी.

