नवगछिया : भवानीपुर में 24 मई की देर रात्रि भवानीपुर के शिक्षक पुत्र बादल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में नामजद आरोपी गांव के ही बमबम यादव व उसकी पत्नी अंजली देवी को रंगरा पुलिस ने नवगछिया स्टेशन के समीप से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दंपति ने पुलिस की पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।
Total Downloads: 383
बमबम यादव ने पुलिस को बताया कि पत्नी और बादल के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी होने पर उन्होंने बादल के परिजनों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद बादल के परिजनों ने कहा था कि वह अंजलि से फिर नहीं मिलेगा। बावजूद दोनों उसकी अनुपस्थिति में मिलते रहे और मोबाइल पर घंटों बातें करते थे। इसके बाद हमने बादल को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया।

योजना के तहत बादल 24 मई की देर रात नवगछिया के कृष्णा सिनेमा हॉल परिसर में आयोजित विवाह समारोह से भोज खाकर घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान मेरे कहने पर पत्नी अंजलि ने बादल को फोन किया और रेलवे गुमटी नंबर 10 के समीप बुलाया। इसके बाद बादल रात दो बजे रेलवे गुमटी के समीप पहुंचा। वहां पहले से मौजूद बमबम यादव और उसकी पत्नी ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी।

