ढोलबज्जा : नेहरू इन्टरस्तरीय विद्यालय ढोलबज्जा (31094) में रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ कर विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की चोरी कर ली है. उक्त चोरी की घटना को लेकर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य गोपाल कृष्ण राय ने ढोलबज्जा थाने में लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग किया है.

आवेदन में कहा गया है कि- चोरों ने विद्यालय के मेन गेट के बाद कार्यालय, प्रयोगशाला व प्रचार्य कक्ष का ताला तोड़ कर विभिन्न दस्तावेजो व अन्य सामानों को गिरा पड़ा दिए हैं.

उसके बाद स्कूल के दो मंजिलें के उपर स्मार्ट क्लास का भी ताला तोड़ उसमें लगे टीवी व साउंड सिस्टम जैसे उपकरणों की चोरी कर ली है. घटना की सूचना मिलते हीं ढोलबज्जा पुलिस के साथ थानाध्यक्ष लक्ष्मण राम ने स्कूल पहुंच कर जांच पड़ताल किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि- चोरों को बक्शा नहीं जाएगा. मामले की छानबीन की जा रही है. जल्द हीं चोरों का पता लगा कर, उचित कार्रवाई की जायेगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *