नवगछिया – कटिहार बरौनी रेल खंड के सेमापुर स्टेशन के पास शुक्रवार को देर रात एक रेलगाड़ी की चपेट में आने से नवगछिया से खरीक के सिंहकुंड लोकमानपुर ( वर्तमान निवासी राजेंद्र कॉलोनी, नवगछिया) निवासी शिक्षक विभास कुमार सिंह का दोनों पैर कट गया है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 176
स्थानीय लोगों की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने घायल शिक्षक को सेमापुर के किसी अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती करवाया है. रेल पुलिस से सूचना देते हुए कहा कि घायल व्यक्ति के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई और उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गयी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

