नवगछिया : नवगछिया में शुक्रवार को चार नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने की पुष्टि हुई है. संक्रमित पाए गए मरीज में नवगछिया महिला थाना में पदस्थापित एक 59 वर्षीय दरोगा, नवगछिया शहर के एक 46 वर्षीय एवं एक 49 वर्षीय पुरूष एवं जगतपुर पंचायत के 32 वर्षीय युवक शामिल हैं.

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में एंटीजन कीट से किए गए जांच में सभी चारो की रिपोर्ट पोजेटिव आई है. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि संक्रमित पाए गए मरीज को कोरोना से संदर्भित दवा उपलब्ध कराकर होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *