नवगछिया : चैती नवरात्र पर महासप्तमी पूजन के बाद देर रात निशापूजा व नवपत्रिका प्रवेश पूजा के पश्चात मातारानी के मंदिरों के पट खुल गए। मंगलवार   की सुबह से ही शहीद टोला चैती दुर्गा मंदिर और नया टोला चैती दर्गा मंदिर में पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही।

चैती दुर्गा मंदिर में पंडित दयानंद पाण्डेय के द्वारा वैदिक विधि विधान से पूजा संपन्न कराया गया। आगे अब महाष्टमी/महानवमी पूजन, हवन होगा। औलियाबाद में मंदिर प्रांगण के बाहर दुकानें सज चुकी हैं। मंदिर की साज सज्जा के साथ यहां तक पहुंचने वाले रास्तों में रोशनी की व्यवस्था की गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *