बुधवार को तुलसीपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। इसमें एक पक्ष से तुलसीपुर पंचायत के महिला पंसस वीणा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे परिजन इलाज के लिए पीएचसी ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

इस मामले में थाने में आवेदन में बताया है कि घर के समीप सीएस सेवन स्कीम के तहत सड़क निर्माण कार्य चल रहा था, जिसमें मैंने अपनी राय रखी थी कि उसी दौरान वहा गांव के अमोद कापरी आ पहुंचे, जो बहस करते हुए कहा कि तुम्हारे घर के अंदर इस सड़क की जमीन है। इसलिए वहां से निर्माण होगा।

जिसका विरोध करने पर अमोद समेत उनके परिवार के अन्य सदस्यों लाठी-डंडे व हरवे हथियार के साथ मेरे घर पर टूट पड़े। जान मारने की इरादे से सिर पर प्रहार कर दिया। दूसरे पक्ष से अमोद यादव ने भी पंसस व उसके पति रंजन कापरी पर जबरन मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *