नवगछिया| थाना क्षेत्र के मनियामोर वार्ड छह से शनिवार की देर रात मोटरसाइकिल चोरी कर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने दबोच लिया। पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना नवगछिया पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां ग्रामीणों ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के हत्थे चढ़ा चोर बिहपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा निवासी मो. रईस के पुत्र मो. इंतकाम निकला।

इस संबंध में मनियामोर निवासी मो. गोलू खान थाने में मामला दर्ज कराया है। गोलू खान ने बताया कि शनिवार की देर रात जब वह शौचालय जाने के लिए जगा, तो देखा कि दरवाजे पर लगी मोटरसाइकिल गायब है। इसके बाद खोजबीन करने के लिए गांव की तरफ निकला।

आगे बढ़ने पर देखा कि उक्त युवक बाइक को लुढ़काते हुए लेकर जा रहा था। गांव के लोगों को जगाया और उसे खदेड़ कर पकड़ा गया। थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चोर इंतकाम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *