नवगछिया : कदवा थाना क्षेत्र के बाबा विशु राउत पुल पहुंच पथ पर बुधवार की देर रात मोटरसाइकिल दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक कदवा निवासी अमित कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गया है. दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कदवा ओपी पुलिस ने घायल को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.
Total Downloads: 354
जहां प्राथमिक उपचार के बाद अमित की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. अमित के सर में काफी गहरी चोट आई है


उसकी स्थिति काफी नाजुक बनी हुई. वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि अमित यादव अपाचे मोटरसाइकिल से नवगछिया की ओर जा रहा था. विशु राउत पुल पर चढ़ने से पहले वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया और गंभीर रूप से घायल हो गया.
