खरीक : मंगलवार की देर रात 14 नंबर सड़क स्थित कड़हरू के समीप अनियंत्रित गति के साथ जा रहा ऑटो सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराया। उसपर कई जायरीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी बिहपुर थाना क्षेत्र के मिल्की गांव में आयोजित मांगन शाह मेला देखने जा रहे थे। घटना के बाद ऑटो चालक कानूनी फजीहत में नहीं पड़ने के उद्देश्य से सभी घायलों को लेकर कहीं निकल गया। इससे घायलों की पहचान नहीं हो पाई। सभी घायल कहीं अन्यत्र इलाज करा रहें हैं।



