खरीक पुलिस ने रविवार की देर शाम तुलसीपुर गांव से लोदीपुर से चोरी हुई पिकअप वैन बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी इसी गांव के बादल कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव के ही अरविंद कुमर के केला खेत में छिपकर वाहन का पार्ट्स खोल रहा था। इसी दौरान उधर से गुजर रही पुलिस की नजर वाहन पर पड़ी। शक होने पर पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने युवक और वैन को लेकर थाने आई।

थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि वाहन पर अंकित मोबाइल नंबर पर जब फोन किया तो भागलपुर के मुंदीचक निवासी प्रमोद कुमार साह थाना पहुंचे। उन्होंने बताया कि वैन लोदीपुर के जीछो निवासी धीरज कुमार चलाता था। शाम में वह वाहन अपने दरवाजे पर ही खड़ा कर देता था। 24 अक्टूबर की रात में उसके दरवाजे से वैन की चोरी हुई थी।

इसके बाद 25 अक्टूबर को लोदीपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। चोर वैन के इंजन समेत अन्य पार्ट्स खोलकर बेच चुका है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार चोर को सोमवार को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसकी निशानदेही पर घटना में शामिल अन्य चोरों की तलाश की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *