नवगछिया। रंगरा ओपी अध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल ने उसरहिया के पास छापेमारी कर परमानंद पासवान को एक देसी कट्टा और 10 गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया।
वहीं रंगरा ओपी के अवर निरीक्षक राजेश रंजन ने नारायणपुर चंडी स्थान निवासी अखिलेश कुमार, गुड्डू कुमार और गुन सागर मंडल को उत्पाद अधिनियम में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।

