नवगछिया : थाना क्षेत्र के उजानी गांव में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में नवगछिया अनुमंडल कारा के विचाराधीन बंदी इसी गांव के निवासी मो. फैयाज की इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में गुरुवार को हो गई। अस्पताल प्रशासन ने उसकी मौत की सूचना जेल प्रशासन को दी। इसके बाद शव को देर रात नवगछिया लाया गया। जेल प्रशासन ने बताया कि फैयाज टीबी रोग से ग्रसित था और लंबे समय से उसका इलाज चल रहा था।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

साढ़े तीन साल पहले उजानी गांव में दंपती की हत्या मामले का आरोपी था फैयाज

24 सितंबर को फैयाज की हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को फैयाज को अस्पताल से छुट्टी मिली थी। लेकिन देर शाम उसकी तबियत फिर बिगड़ गई। उसे अनुमंडलीय अस्पताल मायागंज रेफर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मो. फैयाज 22 फरवरी 2017 को उजानी गांव के मो. दुखन और उसकी पत्नी अंजुम खातून की हत्या मामले का मुख्य आरोपी था। घटना के दिन ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। मो. दुखन फैयाज का चाचा था।

दोनों के बीच बंटवारे को लेकर विवाद था। दोनों की हत्या के दो माह पहले मो. दुखन का 6 वर्षीय पुत्र लापता हो गया था। दुखन का मानना था कि फैयाज ने ही उसके पुत्र को गायब कर दिया है। इसी बात को लेकर जब 22 फरवरी को गला रेत कर दोनों की हत्या कर दी दी। इस मामले में शुक्रवार को ही जजमेंट आने वाला था, लेकिन अभियुक्त की उपस्थिति नहीं होने पर मामले में अगली तारीख मुकर्रर की गई है। दोहरे हत्याकांड में फैयाज के माता-पिता को भी आरोपी बनाया गया था।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet