नवगछिया । ढोलबज्जा बाजार में शुक्रवार की देर रात सोने-चांदी (ज्वेलरी) की दो दुकानों में चोरों ने नगदी समेत लाखों के जेवरात चोरी कर ली। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

बद्री स्वर्णकार के पुत्र धर्म कुमार व बगल में ही सहदेव स्वर्णकार के पुत्र बिट्टू स्वर्णकार की दुकानों से चोरों ने सोने चांदी के लाखों के आभूषणों की चोरी की। घटना के बाद दुकानदार धर्म कुमार ने ढोलबज्जा थाना में लिखित आवेदन देते हुए बताया है कि उसके दुकान की शटर को चोरों ने उखाड़ कर करीब 50-60 हजार के जेवर की चोरी कर ली है।

बिट्टू स्वर्णकार के दुकान से करीब एक-डेढ़ लाख के सोना-चांदी की बनी जेवर व बिक्री के बाद रखा 24500 नगदी की भी चोरी कर ली है। वहीं बताया जा रहा है कि करीब 50 मीटर की दूरी पर सड़क से पूरब स्थित संजय स्वर्णकार की दुकान में चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया गया। चोरों ने उसके दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ कर दूसरी ओर घुमा दिया। उसके दुकान का सिर्फ ताला तोड़ा गया था, जो पुलिस ने बरामद किया है।

घटना की सूचना मिलते ही ढोलबज्जा थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस दुकानों व चौक चौराहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरों कि पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *