नवगछिया। गोपालपुर थाना अंतर्गत  करचीरा बहियार में मछली मारने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर  गोलीबारी की घटना से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही गोपालपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों पक्षों के अलग-अलग लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

बताया जाता है कि पोखरिया के तूफानी यादव व तिरासी गांव के मनोज मंडल के बीच जलकर में मछली मारने के लेकर आपस में विवाद होने पर दोनों पक्षों द्वारा कई राउण्ड फायरिंग की गयी। घटनास्थल से पुलिस ने कई खोखे भी बरामद किये हैं।

गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि एक पक्ष के तूफानी यादव की  ओर से मनोज मण्डल, सचिन यादव सहित अन्य लोगों व दूसरे पक्ष के मनोज मंडल की ओर से चपरघट के पियूष यादव, तूफानी यादव पर नामजद प्राथमिकी दर्ज  की गयी है। उन्होंने बताया कि मनोज मंडल व तूफानी यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *