नारायणपुर (नवगछिया)। नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर भवानीपुर पुलिस ने बुधवार की शाम बलहा गांव स्थित एक बगीचे में छापेमारी कर कुल 25.6 लीटर अवैध शराब जब्त की। इस कार्रवाई से इलाके में शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

भवानीपुर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बलहा गांव के एक बगीचे में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम का गठन कर त्वरित छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान बगीचे से 19.5 लीटर देशी चुलाई शराब और 5 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। हालांकि छापेमारी के समय मौके पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे शराब तस्कर फरार हो गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध शराब रखने और उसकी सप्लाई करने वाले तस्कर की पहचान के लिए पुलिस जांच में जुटी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा पूर्व में दर्ज मामलों के आधार पर भी छानबीन की जा रही है।

जब्त शराब को विधिवत सील कर थाना लाया गया है। मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने स्पष्ट कहा कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी अभियान जारी रहेगा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet