नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईगांव मोर 14 नंबर सड़क पर मंगलवार को दो मोटरसाइकिल की आमने सामने की हुई टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Total Downloads: 371
घायलों में गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथचक निवासी अमन कुमार पिता जितेंद्र प्रसाद सिंह, सूरज कुमार पिता संजीव सिंह, रंगरा ओपी क्षेत्र के मुरली निवासी अभिषेक कुमार पिताअजय कुमार एवं परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी आयुर्वेद चिकित्सक डॉ वेदानंद पिता ब्रह्मदेव यादव व झारखंड के गोड्डा जिले के बिरिर्निया निवासी रितेश यादव शामिल हैं. दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगो का अनुमंडल अस्पताल में इलाज किया गया. इलाज के दौरान सूरज की छोड़ सभी चारो घायलों की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया.

जानकारी के अनुसार सूरज, अमन व अभिषेक एक मोटरसाइकिल पर थे. सभी तीनो अमन के दादा जी के निधन होने के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने तीनटेंगा घाट जा रहे थे. जबकि आयुर्वेद चिकित्सक तीनटेंगा से एक मरीज का इलाज करने के बाद वापस जगतपुर लौट रहे थे. इसी क्रम में गोसांईगांव के पास दोनो की मोटरसाइकिल में आमने सामने की टक्कर हो गई और मोटरसाइकिल पर सवार सभी पांचो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

