नवगछिया : पिता के श्राद्ध में दिए गए 50 हजार रुपए वापस मांगने पर सधुआ चापर पंचायत के वार्ड 04 की सदस्य सोनी देवी को मारपीट कर अधमरा कर दिया गया। परिजन उन्हें इलाज के लिए रंगरा सीएचसी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देख डॉक्टर ने मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। घटना रंगरा थाना क्षेत्र के चापर गांव में मंगलवार की है।

घायल वार्ड सदस्य सोनी देवी ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ ही नवगछिया एसपी को भी आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि दो साल पहले पड़ोसी शशि यादव को उनके पिता के श्राद्ध कर्म करने के लिए 50 हजार रुपए दिए थे। उस वक्त शशि यादव ने कहा था कि 2 महीने में पैसे वापस कर दूंगा। बीते शाम 6 बजे उनके घर पर पैसा मांगने गई तो शशि यादव ने कहा कि मैंने रुपए नहीं लिए हैं।

विरोध करने पर शशि यादव, अदुला देवी, रिंकू देवी ने मेरा बाल पकड़ कर नीचे पटक दिया और मारपीट कर जख्मी कर दिया। मैं वहीं बेहोश होकर गिर गई। आरोपियों ने कहा कि अगर कैसे करोगी तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। इस संबंध में रंगरा थानाध्यक्ष राजाराम सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे। ग्रामीणों का कहना है कि सधुआ चापर में दबंगों का राज चलता है।

आए दिन वे लोग किसी ने किसी से मारपीट करते हैं। पुलिस ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं कर रही है, इसलिए उनका मनोबल बढ़ा हुआ है। गश्ती तो दूर रात में आपराधिक घटनाएं होने के बाद पुलिस गांव में भी नहीं आती है। अपराधी दहशत फैलाने के लिए कमजोर लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित जब थाना जाते हैं तो पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई के बजाय उन्हें टरका कर वापस भेज देती है। एक सप्ताह पूर्व अपराधियों ने कटरिया स्टेशन पर शरण लिए एक बाढ़ पीड़ित युवक की भी पिटाई कर दी थी। जब पीड़ित परिवार थाना पहुंचा तो पुलिस ने कहा कि यह मेरे क्षेत्र का मामला नहीं है। जबकि थाना से घटनास्थल की दूरी मात्र एक किलोमीटर थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *