नवगछिया – नवगछिया के धोबिनियां गांव में कोसी नदी में भैसों को नहलाने के क्रम में 55 वर्षीय शिकारी यादव की मौत हो गयी है. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है.

देर शाम तक परिजनों को शव सौंप दिया गया था. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि भैसों को नहलाने के क्रम में शिकारी का पैर फिसल गया और वह अथाह जल में चला गया. जब तक ग्रामीणों द्वारा शव को बाहर निकाला गया तब तक शिकारी यादव की मृत्यु हो गयी थी. शिकारी यादव की असामयिक मृत्यु के बाद परिजन गहरे सदमे हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *