गोपालपुर  : गोपालपुर थाना क्षेत्र के डिमाहा मंदिर टोला से आगे दिनदहाडे सशस्त्र बाइक सवार अपराधियों ने भागलपुर स्थित निजी बैंक उत्कर्ष के कर्मी कुंदन कुमार से नगद डेढ लाख रुपये व टैब लूट कर गोली मारकर तीन जून को घायल कर दिया था. लूट की घटना में शामिल डिमाहा निवासी छोटू मंडल व उसके सहयोगी सिंघिया मकंदपुर निवासी प्रवीण कुमार को लूटी गई टैब व नगद छब्बीस हजार रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया.

इसकी जानकारी नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने प्रेस वार्ता आयोजित कर दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार छोटू की माँ उत्कर्ष बैंक से जुड़ी हुई थी. जिस कारण छोटू को पूरी जानकारी थी कि बैंक कर्मी ग्रुप से त्रृण की वसूली के रूप में डेढ लाख रुपए लेकर भागलपुर जायेगा.

अतएव उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि इस मामले के उद्भेदन में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया जायेगा. एसडीपीओ दिलीप कुमार, इंसपैक्टर मार्केण्डे सिंह, गोपालपुर के ततकालीन थानाध्यक्ष ई भारत भूषण व गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार वगैरह की मौजूदगी देखी गई.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *