नवगछिया – रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में सात बोतल विदेशी शराब के साथा पुलिस ने प्रकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष माहताब खान ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी थी. पुलिस छापेमारी के दौरान प्रकाश यादव रंगे हाथ दबोच लिया गया.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 172

थानाध्यक्ष माहताब खान ने कहा कि कुल सात बोतलों में 3.375 लीटर शराब है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है जबकि मामले की प्राथमिकी रंगरा थाने में दर्ज कर ली गयी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
