नवगछिया। नवगछिया नगर के गोपाल गौशाला का बिहार सरकार के भूमि राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान गो सेवा की उपलब्धि को उन्होंने सराहनीय बताया। इस मौके पर मंत्री ने 11 क्विंटल भूसा गौ माता के लिए दान में दिया।
Total Downloads: 101
गोपाल गौशाला के सचिव रामप्रकाश रूंगटा ने मंत्री जी को गौशाला की स्थिति से अवगत कराया। मंत्री श्री राय ने आश्वासन दिया कि गोपाल गौशाला की स्थिति को भविष्य में स्वर्णिम बनाया जाएगा।
इस मौके पर उपाध्यक्ष गोपाल गौशाला के उपाध्यक्ष पवन सर्राफ, अजय रुंगटा, सचिव विनोद भगत, सत्यनारायण जयसवाल, मुरारीलाल चिरानिया, भाजपा के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, जदयू जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नगर अध्यक्ष कौशल जयसवाल, जिला मंत्री मुकेश राणा, नगर महामंत्री प्रवेश कुमार यादव समेत तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

