नवगछिया : नवगछिया नगर पंचायत क्षेत्र में वंचित रहे राशन कार्ड धारियों का राशन कार्ड बनकर तैयार हो गया है. नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार से मिली जानकारी के बाद नवगछिया नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डबलू यादव ने इसकी जानकारी दी है.

उन्होंने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के एक हजार लोगों का राशन कार्ड बन गया है. जिस की सूची शुक्रवार को नगर पंचायत को उपलब्ध हो जाएगी. इसके बाद राशन कार्ड धारियों को राशन कार्ड का वितरण किया जाएगा. उन्होंने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया है कि एक माह में राशन कार्ड धारियों को दो बार राशन उपलब्ध कराया जाएगा.

जिसको लेकर राशन का उठाव भी जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं को कर दिया गया. पहली बार राशन का उठाव करने पर राशन कार्ड धारियों को राशि का भुगतान करना होगा एवं दूसरी बार राशन का मुफ्त उठा होगा. इसके अलावा राशनकार्ड धारियों को इस बार राजस्थान में गेहूं एवं चावल के साथ एक किलो दाल भी अतिरिक्त रूप से दिया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *