नवगछिया – नवगछिया वार्ड 16 नंबर मे खरनय नदी के किनारे और नगर पंचायत के पीछे एवं हड़िया पट्टी के पास राजू गाड़ोदिया के घर पीछे कुड़े के ढेड मे लगी आग के धुए से 16 नंबर वार्ड के नागरिक परेशान हैं. बताते चलें कि यहां पर पिछले 6 महीने से इसी तरह की स्थिति बनी रहती है. हमेशा धुआं निकलते रहता है जिससे लोग परेशान रहते हैं. स्थानीय निवासियों ने नगर पंचायत से आग को बुझाने की मांग की है.
Total Downloads: 115
कोरोना वायरस को लेकर नवगछिया नगर पंचायत द्वारा 21 नंबर वार्ड में हडिया पट्टी मेन रोड दुर्गा स्थान भगत मोहल्ला में सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया. इस मौके पर नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार, अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव, वार्ड पार्षद मुन्ना भगत, मौसम, पंकज भगत, अशोक केडिया, संतोष कुमार आदि थे.


