नवगछिया । नवगछिया नगर परिषद की बैठक मुख्य पार्षद प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें नगर परिषद के पार्षदों ने भाग लिया। बैठक में वार्ड नंबर 1, 2, 3, 4, 5, 6, 8, 9, 12, 13, 14, 17, 18, 21, 22, 23, 24, 25, 26 ,27, 28 नंबर के वार्ड पार्षदों द्वारा प्रस्तावित विकास  योजना रोड, नाला, सामुदायिक भवन के निर्माण की स्वीकृति बहुमत से स्वीकृत की गई।

इसके साथ ही सफाई उपकरणों के क्रय  हेतु निर्णय सर्वसम्मति से स्वीकृत हुई। जलजमाव व जैसे समस्याओं के निपटारा हेत वाटरिंग पंप एवं अन्य उपकरण के क्रय की स्वीकृति दी गई।

मुख्य पार्षद ने बताया कि सभी एजेंडा आम बैठक में बहुमत से पार्षदों के द्वारा स्वीकृत किया गया। बैठक में सभापति प्रीति कुमारी, नागेश्वर प्रसाद सिंह, ज्ञान सागर, पार्षद अनूप भगत, बीवी मंजी खातून,

सितारा खातून, स्वाति प्रिया, खुशबू कुमारी, नगमा खातून, अभिनंदन कुमार, बलराम कुमार, रवि कुमार, कृष्णा कुमार पासवान, गोपाल ताती, हिमांशु भगत सहित सभी पार्षद एवं सभापति प्रतिनिधि सह तदर्थ समिति सदस्य प्रेम सागर भी मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *