नवगछिया : पकरा मोड़ के पास चार मंजिला भवन से धक्का देकर स्कॉर्पियो चालक कुंदन यादव की हत्या के बाद ग्रामीणों ने एनएच-31 जाम किया था। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को एक दर्जन नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
Total Downloads: 354
नवगछिया थाना अध्यक्ष भरत भूषण ने बताया कि सुमित कुमार उर्फ कुंदन यादव हत्याकांड मामले में एनएच जो लोग जाम किए थे उसमें हमारे स्तर से 12 लोगों को नामजद किया गया है और 50. अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटनास्थल पर एसडीपीओ दिलीप कुमार के साथ जांच के लिए गए हुए थे। कुछ अभी तक हाथ नहीं आया है।
इस मामले में एफएसएल को सूचना दी गई। है। संभावना है शुक्रवार को एफएसएल की टीम घटनास्थल पर जांच करेगी। बता दें कि चालक के पिता ने वाहन मालिक समेत उसके तीन भाइयों और पत्नी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

