नवगछिया। नवगछिया नगर परिषद के उजानि वार्ड नंबर 7 पुनर्गठित वार्ड नंबर 5 के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी भागलपुर एवं निर्वाचित पदाधिकारी भागलपुर को आवेदन देकर वार्ड पुनर्गठन में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 466
ग्रामीणों ने बताया कि पूरा में हमारे वार्ड का चौहद्दी सिमरा घाट बांध वाले कनवर्ट से मदरसा पूरब चौक होते हुए रिंग बांध तक होना चाहिए था किंतु जानबूझकर ऐसा नहीं किया गया है। ग्रामीण शाहजहां आलम, सुल्तान मोहम्मद, शब्बीर आलम नासिर आलम, मोहम्मद आलम, मोहम्मद शहजाद आलम, मोहम्मद अनुज, मोहम्मद इम्तियाज आलम, वसीम अकरम सहित लगभग 100 लोगों ने हस्ताक्षर किया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
