नवगछिया। नवगछिया थाना के श्रीरामपुर वार्ड नंबर एक निवासी संजीत कुमार पिता शिवचरण प्रसाद सिंह ने नवगछिया थाना के  दारोगा हरिशंकर कश्यप पर बिना वजह हवालात में बंद कर प्रताड़ित करने और 50 हजार रुपया मांगने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए डीआईजी भागलपुर को आवेदन दिया है।

आवेदन में  संजीत ने बताया है कि एक साल पहले मधेपुरा लौआ लगाम गांव का चंदन कुमार ने उसे मोटरसाइकिल बेची। उस समय  किसी को पता नहीं था कि उस मोटरसाइकिल पर शराब का केस है। बाद में चंदन कुमार जेल चला गया। जानकारी मिलने पर चंदन के जेल छूटने के बाद गाड़ी लौटा दिया और स्टांप पेपर पर लिखवा लिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *