नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी पकरा रामधारी उच्च विद्यालय के समीप बुधवार की सुबह अनियंत्रित वेग से मकनपुर की ओर जा रही मारुति कार ने सड़क पर टहल रहे वृद्ध को धक्का मार दिया. दुर्घटना के बाद थाना क्षेत्र के पकरा दोनियाटोला निवासी वृद्ध मकेश्वर नाथ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में वृद्ध को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई.

दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों में खदेड़ कर मारुति कार को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन इस दौरान कार चालक गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहे. दुर्घटना में वृद्ध की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंचे नवगछिया पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में करवाया और सब को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया.

वही दुर्घटना ग्रस्त वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है. दुर्घटना के संबंध में मृतक वृद्ध के पुत्र ओम प्रकाश सिंह ने नवगछिया थाना घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है. जानकारी के अनुसार वृद्ध मकेश्वर नाथ सिंह बुधवार की सुबह हर दिन की तरह टहलने के लिए निकले थे. सुबह टहलने के दौरान अनियंत्रित वेग से मकनपुर की ओर जा रहे कार चालक ने उसे धक्का मार दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *