थाना क्षेत्र के नयाटोला वार्ड 23 में तस्करी के लिए बोरे में शराब की 65 बोतल लेकर जा रही महिला को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तीन बोरे में 750 एमएल की 65 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई है। महिला तस्कर की पहचान कटिहार जिले के मनिहारी थाना के कुतुबपुर लीज टोला निवासी फूलो देवी के रूप में हुई है।

Whatsapp group Join

थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि महिला तस्कर को पकड़ लोगों ने सूचना दी। महिला को नया टोला के वार्ड 23 में कैलाश यादव के घर के पास ग्रामीणों द्वारा रोक कर रखा गया था। पुलिस के वहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने बताया कि महिला प्लास्टिक के बोरे में शराब रखी हुई है। महिला सिपाही के सहयोग से महिला का नाम पता पूछा गया। इसके बाद प्लास्टिक के तीनों बोरी की तलाशी ली गई तो बोरी से 65 बोतल विदेशी शराब मिली।

इसके बाद महिला तस्कर फूलो देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले में थाना के पुलिस पदाधिकारी रवि कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल गिरफ्तार महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *