नवगछिया – नवगछिया नगर परिषद के वार्ड नंबर 23 नया टोला टीचर्स कॉलोनी हनुमान मंदिर से अज्ञात चोरों बुधवार देर रात अष्ट धातु के बने तीन मूर्ति की चोरी कर ली है. चोरी गयी मूर्ति में भगवान शिव का दो शिवलिंग माता पार्वती की एक मूर्ति है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 119
स्थानीय लोगों ने बताया कि कल रामनवमी पर दिन में पूजा-अर्चना हुई थी और संध्या में मोहल्ले के लोगों ने ही सरकारी गाइडलाइन के अनुसार पूजा अर्चना की थी. संध्या आरती के बाद लोग अपने अपने घर चले गए. सुबह मंदिर से तीन मूर्ति गायब हो गए थे. स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

