नवगछिया : नवगछिया प्रखंड के नया टोला वार्ड 23, जगतपुर एवं नवगछिया स्टेशन व अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोगों का कोरोना जांच किया गया। मंगलवार को सभी चारो स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 290 लोगों का कोरोना जांच किया गया।

जिसमें चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नयाटोला वार्ड 23 में 79 लोगों का जांच किया गया। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जगतपुर में 72 लोगों का जांच किया गया जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। नवगछिया स्टेशन पर ट्रेन से उतरने वाले 18 बयात्रियों का जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा किया गया।

जिसमें सभी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। अनुमंडल अस्पताल में 121 लोगों का जांच किया गया। जिसमें चार व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ बरुण कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमित पाए गए सभी व्यक्तियों को कोरोना से संदर्भित दवा उपलब्ध करवाकर होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया। इसके साथ 97 लोगों का आरटीपीएस जांच के लिए सैंपल भी लिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *