नवगछिया। इस्माईलपुर प्रखंड में भीषण गर्मी में जहां एक ओर पानी के लिए त्राहिमाम है। वहीं दूसरी ओर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा संचालित नल-जल योजना में पानी नहीं है। इसका मुख्य कारण है कि कई जगहों पर पाइपलाइन टूट फुट गया है। यहां के ग्रामीण कई बार मुखिया व अन्य जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर व्यवस्था को सुधार करने की मांग करते हैं लेकिन अभी तक सुधार नहीं हो पायी है।

इस्माईलपुर प्रखंड के पश्चिमी भिट्ठा हो या कोई अन्य पंचायत, इन पंचायतों में पानी की व्यवस्था नहीं के बराबर है। सिर्फ पाइप लाइन तक ही पानी की सप्लाई होती है। घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। लगातार शिकायत के बाद भी स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अभियंता इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। पश्चिमी भिट्ठा पंचायत के वार्ड 4 की प्रीत देवी, वंदना देवी, वार्ड 3 की शिरोमणि देवी, रेखा देवी, वार्ड 2 के बंदों हरिजन, जीवन हरिजन सहित कई लोगों ने बताया कि पानी का व्यवस्था सिर्फ खानापूर्ति है। हम लोग दूरदराज से पानी भरकर लाते हैं।

सरकारी पानी सिर्फ कहने का है कि आपके घर तक पहुंचाया जा रहा है। इस पंचायत का पानी स्कूल में सप्लाई की जा रही है। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अनिल पोद्दार ने बताया कि हम लोगों ने कई बार यहां पर पानी को सुचारू रूप से चलाने के लिए अभियंताओं से कहा हैं लेकिन उस पर ध्यान नहीं देते हैं। इस्माईलपुर के कनीय अभियंता गोपाल प्रसाद ने बताया कि जहां-जहां खराब होने की सूचना मिलती है उसे ठीक करवाया जाता है। अगर इस्माईलपुर में इस तरह की परेशानी है तो सुधार किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *